फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Doctor Arrested: फर्जी डिर्गी से चला रहा था क्लिनिक, दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात से खुलासा; हुआ गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में एक दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाले फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के मामले में सेक्टर नौ थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन पूरी की और सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


सेक्टर 9 ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दो माह पहले लक्ष्मण विहार में रहने वाली युवती ने नवीन नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर नाथूपुर के एक फर्जी डॉक्टर से उसका गर्भपात कराया था। पुलिस ने छानबीन के बाद नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने इस मामले में छानबीन की तो बिहार का मोहम्मद सौरभ नाम का फर्जी डॉक्टर मिला। जिसके पास फर्जी डिग्री थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


संवित अस्पताल में तीन साल कर चुका है नौकरी
सेक्टर नौ ए के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर किस्म का है। इन दिनों वह नाथूपुर गांव में गॉड ब्लेस यू के नाम पर क्लीनिक चलाता था। उसके पास फर्जी डिग्री है। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2014 से 2017 तक इस्लामपुर के संवित अस्पताल में नौकरी करता था। उसी अस्पताल का रौब दिखा कर अब क्लीनिक चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें