तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र के मंडारका गांव से 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोर के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मंडारका गांव निवासी मुजफ्फर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा मुसरफ 26 जुलाई की शाम घर से लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में काफी तलाश की लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है। शिकायत मिलने पर थाना सदर तावडू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। संवाद