फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समय पर फ्लैट का हक नहीं मिला, बिल्डर चुकाएगा 10.80 फीसदी ब्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर गेम - 09 महीने की देरी से दिया था मालिकाना हक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-81 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सिटी-81 परियोजना में निर्धारित समय पर फ्लैट का कब्जा नहीं देने पर बिल्डर को आवंटियों को ब्याज के रूप में मुआवजा देना होगा। हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा), गुरुग्राम के चेयरमैन चेयरमैन अरुण कुमार ने दिया है।
पानीपत निवासी साहिल सरीन और सागर सरीन ने प्राधिकरण में दायर की याचिका में बताया कि सेक्टर-81 के गांव नखडोला में विकसित परियोजना में एक फ्लैट बुक किया था। । दोनों पक्षों के बीच 27 जून 2022 को बिक्री समझौता हुआ था। इसके तहत बिल्डर को 28 फरवरी 2024 तक कब्जा सौंपना था, लेकिन तय समयसीमा में कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


बिल्डर को 5 सितंबर 2024 को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) मिला और 16 सितंबर 2024 को आवंटियों को कब्जे की पेशकश की गई। इसके बाद 19 जून 2025 को कन्वेयंस डीड उनके नाम कराई गई।
सुनवाई के दौरान बिल्डर ने कब्जे में देरी के लिए कोविड महामारी और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए निर्माण प्रतिबंधों को जिम्मेदार बताया। बिल्डर ने इन्हें अप्रत्याशित परिस्थितियां बताते हुए राहत मांगी। प्राधिकरण ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने कहा कि बिक्री समझौता वर्ष 2022 में हुआ था और बिल्डर को परिस्थितियों की जानकारी थी। प्रदूषण के कारण लगने वाले प्रतिबंध भी हर साल सामने आते हैं, इसलिए इन्हें समयसीमा तय करते समय ध्यान में रखना चाहिए था। प्राधिकरण ने बिल्डर को 28 फरवरी 2024 से 16 नवंबर 2024 तक 10.80 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें