फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाकर कर रहा था भ्रूण लिंग जांच, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने पर जिला एप्रोप्रिएट अथोरिटी की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान एक चिकित्सक को टीम ने काबू किया है। काबू किया गया चिकित्सक पहले भी लिंग जांच करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

जानकारी में बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि लिंग जांच के आरोप में पहले भी जेल जा चुके रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजीव भाटिया 4/8 मरला स्थित अपने क्लीनिक पर अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहे हैं। इस सेंटर को चलाने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अनुमति नहीं ली है। इसके साथ ही जिन मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए भी गए हैं उनके फॉर्म में जानकारियां गलत भरी गई हैं। इसके साथ ही रिकॉर्ड में अन्य खामियां भी पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 22 बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर मशीन को सील कर दिया है। वहीं, इस संदर्भ में शिवाजी नगर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करने को कहा है। सिविल सर्जन डॉ जसवंत पूनिया ने बताया कि टीम ने जिला न्यायवादी धर्मेन्द्र राणा, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना अधिकारी सुनैना, औषधि नियंत्रण अधिकारी अमनदीप चौहान, पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता, मेडिकल अधिकारी डॉ किरण मीत मौजूद रहे।
बयान
सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। अल्ट्रासाउंड केंद्र में अनेक खामियां पाई गई हैं जिसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। सेंटर संचालक पहले भी पीएनडीटी के मामले में पकड़ा जा चुका है। सेंटर चलाने की आरोपी के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमनदीप चौहान, औषधि नियंत्रण अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें