फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नियमित हुई कॉलोनी में सुविधाएं होंगी बेहतर , निवासियों ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 7 एकड़ में फैली हुई कॉलोनी, 500 की आबादी करती है निवास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। हरियाणा शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रदेश की 45 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी दी गई है। जिनमें नूंह जिले की एकमात्र तावडू नगर पालिका क्षेत्र की मेवात ग्रीन उद्योग एवं मेहर चंद कॉलोनी को शामिल किया गया है। यह कॉलोनी लगभग 7 एकड़ में फैली हुई है और इसमें करीब 70 मकान और 500 की आबादी रहती है। कॉलोनी नियमित होने पर स्थानीय निवासियों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया है। निवासियों को उम्मीद है कि कॉलोनी के नियमित होने पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
तावडू नगर के बाईपास पर स्थित इस कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि यहां वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन, पक्की गलियां और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधाएं नहीं थीं। इस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी फत्ते पहलवान, मुबीन, शौकत, फरजिना, जमसीदा और यूनुस खान ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों को लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार था। इससे पहले यहां प्रशासन द्वारा कई बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी, जिससे लोग परेशान थे। लेकिन अब कॉलोनी नियमित होने से उन्हें स्थायित्व मिला है और वे अपने घरों को लेकर आश्वस्त हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने कॉलोनी को नियमित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य रूप शाहिद, यूनुस दलशेर आदि ने सरकार और प्रशासन से लगातार संपर्क कर कॉलोनीवासियों की समस्याओं को उठाया और नियमितीकरण के लिए प्रयास किए। अब उनकी मेहनत रंग लाई और कॉलोनी को सरकारी मान्यता मिल गई है।

नियमित की गई कॉलोनियों से सरकार द्वारा विकास शुल्क वसूला जाएगा। बिना शुल्क जमा किए जमीन या मकान की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री संभव नहीं होगी। इसके लिए एनडीसी (नो ड्यू ड्यूटी सर्टिफिकेट) लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


वर्जन
नियमित हुई कॉलोनी में नगर पालिका की ओर से जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके तहत पक्की गलियों का निर्माण पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। -राशीद, कनिष्ठ अभियंता,तावडू नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें