फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 234 प्राइमरी स्कूलों में सुधरेंगी सुविधाएं, विकास कार्यों की होगी मॉनिटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में फंड की कमी अब आड़े नहीं आएगी। शिक्षा विभाग ने 234 प्राइमरी स्कूलों के लिए 18.72 लाख रुपये का बजट जारी किया है, ताकि स्कूल अपनी जरूरतों के अनुसार मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े काम समय पर करा सकें।
विज्ञापन

इस बजट के जरिए स्कूलों में क्लासरूम की मरम्मत, साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, फर्नीचर और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। विभाग ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि छात्रों की सुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे स्कूलों का वातावरण अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बन सके। कई स्कूलों में छोटे-छोटे विकास कार्य लंबे समय से लंबित थे, जिन्हें अब इस बजट के माध्यम से पूरा किया जाएगा। स्कूलों को अपनी जरूरत के अनुसार कार्य कराने की छूट दी गई है, ताकि जहां जिस सुविधा की अधिक आवश्यकता हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा सके। शिक्षा विभाग ने बजट खर्च को लेकर जवाबदेही भी तय की है। सभी स्कूलों का विकास कार्य पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट में यह बताना होगा कि किस कार्य पर कितनी राशि खर्च की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें