फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफाई व्यवस्था में लगे ठेकेदार से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ओल्ड दिल्ली रोड निवासी हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक फर्म चलाते हैं। उनकी कंपनी को नगर निगम ने 20 सितंबर को मैन पावर का ठेका दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काम पर लगा दिया।
आरोप है कि जब कर्मचारी खेड़कीदौला क्षेत्र में सफाई कर रहे थे तो रविंद्र, रामबीर व गोपाल नामक व्यक्ति ने उनके काम में बाधा उत्पन्न की। मौके पर तैनात सुपरवाइजर के साथ धक्का मुक्की करते हुए गाली गलौज करने लगे और कर्मचारियों से झाड़ू, तसला व अन्य सामान छीन लिया। आरोपियों ने सुपरवाइजर का मोबाइल भी छीन लिया था जिसे बाद में वह वापस कर दिया। आरोपियों द्वारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था करने के बदले में उनसे मासिक रूप से रंगदारी दिए जाने की मांग की गई। यह मंथली न देने पर उन्हें क्षेत्र में काम न करने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें