फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इको एशिया 2026 में विशेषज्ञ करेंगे चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। द इंडियन एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोग्राफी और एशियन-पैसिफिक एसोसिएशन ऑफ इकोकार्डियोग्राफी 8 से 11 अक्तूबर तक इको एशिया 2026 का आयोजन कर रही हैं। इसका विषय शेपिंग द न्यू एरा ऑफ कार्डियक इमेजिंग है। इस कार्यक्रम में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ कार्डियक इमेजिंग पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों ने बिना लक्षण वाली हृदय बीमारी, मधुमेह से जुड़े जोखिमों और कार्डियक इमेजिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर बात की। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में इस्केमिक हार्ट डिजीज से दुनिया भर में करीब 95 लाख लोगों की मौत हुई। यह मौत का सबसे बड़ा एकल कारण रहा। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के 2026 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल मौतों में हृदय रोगों की हिस्सेदारी 28.1 फीसदी है। डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि लक्षणों का इंतजार करने के बजाय आधुनिक इमेजिंग तकनीकें हृदय के शुरुआती बदलावों को पहचान सकती हैं। डॉ. कपिल खन्ना ने बताया कि इकोकार्डियोग्राफी अब केवल बीमारी की पहचान वाली जांच नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें