फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा व ओरिएंटेशन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शिक्षा विभाग की ओर से शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में मंगलवार को मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लेवल-2 में सफल 157 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन




उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि शिक्षा जिले के विकास का आधार है। उन्होंने मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये नीट व आईआईटी-जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी में मद्दगार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नूंह, तावडू, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका के बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रामकिशन आर्य ने बताया कि योजना के तहत विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग व अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें