फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 20 वार्डों की हर गली स्ट्रीट लाइटों से चमकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भी होंगे रोशन, 7.5 करोड़ से लगेंगी पांच हजार स्ट्रीट लाइटेंसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के 20 वार्डों को रोशन करने की योजना पर काम कर रहा है। निगम द्वारा इन वार्डों की गलियों को 5000 स्ट्रीट लाइटों की मदद से चमकाया जाएगा। नगर निगम मानेसर इस पर 7.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए निगम ने एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ-साथ केबल, कंट्रोलिंग पैनल और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था भी करेगी। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट खरीद ली हैं। ठेकेदार को लाइट लगाने के साथ ऑक्टागोनल पोल और आरसीसी पोल भी लगाने होंगे। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा पहले से लगाए गए आरसीसी पोल पर भी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
यहां लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

ये स्ट्रीट लाइट सिकंदरपुर बढ़ा, नखडोला, गढ़ी हरसरू, वजीरपुर और मानेसर गांव समेत कई क्षेत्रों में लगाई जाएंगी। साथ ही शहर की आरडब्ल्यूए से मिली मांग के आधार पर भी कुछ अतिरिक्त स्थानों पर लाइटें लगाई जाएंगी। ठेका मिलने के बाद ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए आठ महीने का समय दिया जाएगा। पहले चरण में ज्यादातर इलाकों में लाइटें लगा दी जाएंगी। अगर आगे और मांग आती है तो दूसरे चरण में भी काम शुरू किया जा सकता है। पिछले साल मार्च में हुए नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के कई लोगों ने अंधेरे वाले इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई थी। कई पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के 20 वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए निगम ने एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। - हितेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें