फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान वंदे मातरम की 150 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी होगा। अभियान के तहत जिला मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर गतिविधियां होंगी। शॉपिंग मॉल, पार्क, रेलवे स्टेशन, स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा व वंदे मातरम् थीम पर प्रदर्शनियां लगेंगी। अपर उपायुक्त सोनू भट्ट को इस पूरे अभियान का प्रभारी बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें