फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश की भी नहीं हो रही पालना : संतोख सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
-धनवापुर अंडरपास में 15 दिन में जलभराव की समस्या का समाधान के दिए थे निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की आयोजित बैठक में धनवापुर अंडरपास में हुए जलभराव की समस्या का मामला उठाया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री ने 15 दिन में समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। समयसीमा खत्म हो जाने के बाद भी अब तक समस्या का हल नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि जब अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों को भी नहीं मान रहे, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। यह बातें संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चौधरी संतोख सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों को जारी हुए 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्य शुरू हुआ है और न ही मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दे रही है। अब भी धनवापुर अंडरपास में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जलभराव के कारण यातायात बार-बार बाधित हो रहा है, दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते जनता में रोष और निराशा बढ़ती जा रही है। धनवापुर अंडरपास के निर्माण में नौ वर्षों का लंबा समय लगा, जिससे पहले ही जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से धनवापुर अंडरपास में जलभराव की समस्या का समाधान करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें