फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केंद्रीय राज्यमंत्री के आदेश के चार माह बाद भी शुरू नहीं हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा लगभग चार माह पहले एनएचएआई के अधिकारियों को बिलासपुर चौक के फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के आदेश दिए थे। इसके बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है।
विज्ञापन

आठ मार्च को केंद्रीय राज्यमंत्री बिलासपुर चौक पर रुके थे तब आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए थे, जहां लोगों के सामने ही केंद्रीय राज्यमंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को फ्लाईओवर के निर्माण के सख्त आदेश दिए थे, जिस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा था कि बिलासपुर चौक पर फलाईओवर का निर्माण कार्य दो-ढाई माह में शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा था कि जब तक फ्लाईओवर बनकर तैयार नहीं होगा तब तक निर्माण कार्य बराबर चलता रहेगा। आदेश के बाद चार माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस संदर्भ में एनएचएआई परियोजना निदेशक योगेश तिलक का कहना है कि बिलासपुर चौक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें