फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले के 41 केंद्रों पर हुई ईपीएफओ की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (ईओ/एओ) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी) पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 41 केंद्रों पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में कराई गई। परीक्षा में 15378 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 4,857 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 10,521 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार कड़े इंतजाम किए गए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, प्रवेश द्वार पर सख्त जांच की गई, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए ताकि किसी तरह की चीटिंग की संभावना न रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें