मानेसर। शहर में लगातार तापमान गिरने और हल्की हवा के चलने से हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार नजर आया है। हालांकि, हवा अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। प्रदूषण के कारण शहर के लोगों में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 245 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, हवा की गुणवत्ता का यह स्तर खराब होता है। वहीं, मानेसर में हवा की गुणवत्ता 254 दर्ज की गई, जो अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। मानेसर की हवा बीते कई दिनों से गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही थी। हवा के चलने से मानेसर की हवा में भी हल्का सुधार नजर आया है। प्रदूषण के साथ शहर के तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। संवाद