गुरुग्राम। डीएलएफ फेज थ्री स्थित अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में रविवार को दिल्ली एनसीआर के पर्यावरण प्रेमियों के एक दल ने नेचर वॉक किया। 380 एकड़ में फैले अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में अरावली नेचर वॉक के दौरान अरावली के मूल पौधों की नर्सरी, ऑरबोरेटम, प्रदर्शनी कक्ष और इंटरप्रेटेशन सेंटर, साइट व्यू आदि देखने की सुविधा है। पार्क से जुड़े विजय धसमाने ने बताया कि हर छुट्टी वाले दिन एक बड़ा समूह नेचर वॉक के लिए आता है। खास तौर अरावली के पेड़ पौधों और पर्यावरण पर शोध करने वाले लोग भी जुटते हैं। ओपन एंपी थियेटर में परिचर्चाएं होती हैं। संवाद