फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल रात से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिले से शुक्रवार रात 9 बजे के बाद भारी वाहनों को दिल्ली की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस ने एनएच-48 समेत राज्य/जिला सीमा पर 7 जगहों पर नाकाबंदी कर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस पंचगांव चौक, जीवो कट, शंकर चौक, धनकोट, गढ़ी-हरसरू, बजघेड़ा चौक व हनुमान चौक/डूंडाहेड़ा पर नाका लगाकर वाहनों की निगरानी रख रही है। शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार दोपहर दो बजे तक भारी वाहनों को रोका जाएगा। पुलिस आयुक्त केके राव ने सभी नाकों पर दो शिफ्टों में एक-एक इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई है। नाकों पर पुलिसकर्मियों की जांच के लिए एसीपी स्तर के अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें