फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 66 केवीए सबस्टेशन का उद्यमियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर की प्रक्रिया के बाद सबस्टेशन बनाने में 15 महीने का समय लगेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के उद्यमियों को आने वाले दिनों में बिजली की समस्या से बचाने की कोशिश शुरू हो गई है। मानेसर सेक्टर आठ के पास टेक्नोलॉजी आईटी पार्क में 66 केवी सबस्टेशन बनाने के लिए एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचनात्मक विकास निगम) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके पूरा होने से आईएमटी मानेसर के उद्योगों को इसका लाभ मिलेगा। यह सबस्टेशन आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार के कारण होने वाली बिजली की मांगों को पूरा करेगा। एचएसआईआईडीसी के बिजली विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया के बाद सबस्टेशन बनाने में 15 महीने का समय लगेगा। इसके बनने के बाद औद्योगिक इलाके में ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान तो होगा ही आईएमटी मानेसर में भविष्य की बिजली की जरूरतों को भी यह सबस्टेशन पूरा करेगा। यह सबस्टेशन औद्योगिक क्षेत्र के लिए ही होगा। हालांकि पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट हब में बने 220 केवी सबस्टेशन से मानेसर में बिजली संबंधित समस्याओं में सुधार हुआ है मगर नए सबस्टेशन से उद्योगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। आईएमटी मानेसर के ट्रांसपोर्ट नगर में एचवीपीएन (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम) ने पिछले साल ट्रांसपोर्ट नगर में 220 केवीए सबस्टेशन बनाया था। एचवीपीएन के एसडीओ भुट्टो खान ने बताया कि इसका लाभ भी उद्यमियों को मिलने लगा है। साथ ही इस सबस्टेशन से नए गुरुग्राम के सेक्टरों को भी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें