फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उद्यमियों ने बिजली निगम के एमडी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर उद्योग प्रतिनिधिमंडल की डीएचबीवीएन एमडी से मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के नेतृत्व में उद्योगपतियों का एक शिष्टमंडल बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह से मिला। औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बिजली बाधित रहने की समस्या के समाधान के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन दीपक मैनी के नेतृत्व में में जिले के औद्योगिक क्षेत्रों की प्रमुख विद्युत समस्याओं को विस्तार से रखा और निर्बाध एवं निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधियों ने कहा कि बिलासपुर (भौड़ा कलां उपमंडल) में 11 केवी फीडरों के रखरखाव में स्टाफ की कमी के कारण बार-बार बिजली बाधित हो रही है। अधिकांश उद्योगों को मजबूरी में डीजी सेट्स पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ रही है।
विज्ञापन

सोहना (सोहना उपमंडल) में 220 केवी सब-स्टेशन के चालू न होने से मौजूदा 66 केवी सब-स्टेशन पर अत्यधिक लोड है, जिसके चलते बार-बार बिजली कटौती हो रही है। साथ ही 11 केवी लाइनों का रखरखाव भी स्टाफ की कमी के कारण प्रभावित है।
मानेसर (मानेसर उपमंडल) में 11 केवी नेटवर्क में लगातार ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। रखरखाव कर्मियों की भारी कमी है तथा रात्रि के समय मेंटेनेंस वाहनों के लिए लगभग कोई स्टाफ उपलब्ध नहीं रहता। फीडरों का निवारक (प्रिवेंटिव) रखरखाव प्रभावी साबित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

एमडी विक्रम सिंह ने बैठक में मौजूद डीएचबीवीएन के मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल को सभी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें