फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलियर गांव में नई सीवर लाइन का काम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से अलियर गांव में नई सीवर लाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 1.47 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नई सीवर लाइन बनने के बाद गांव के लोगों को गंदे पानी और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2008 में मारुति कंपनी की ओर से गांव में 250 एमएम की सीवर लाइन डाली गई थी। उस समय गांव की आबादी कम थी, इसलिए यह लाइन पर्याप्त थी लेकिन अब आबादी बढ़ने और आसपास औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के कारण पुरानी लाइन छोटी पड़ गई है। इसी वजह से अब 600 एमएम की नई और बड़ी सीवर लाइन बिछाई जा रही है। वार्ड पार्षद कंवरपाल चौहान ने बताया कि फिलहाल सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इसके बाद नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव की सीवरेज व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें