फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उद्यमियों ने एचएसपीसीबी के चेयरमैन के समक्ष रखीं समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों ने एचएसपीसीबी के चेयरमैन के समक्ष रखीं समस्या
विज्ञापन


गुरुग्राम। डीजल चलित जनरेटर चलाए जाने पर लगने जा रहे पूर्ण प्रतिबंध से गुुरुगाम के उद्यमी खासे परेशान हैं। शुक्रवार को हिपा सभागार में बैठक के लिए पहुंचे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी. राघवेंद्र के समक्ष उद्यमियाें ने अपनी समस्या को रखा। इस दौरान शहर के विभिन्न आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्यमियों ने ग्रेडेड रिेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके लागू होने के बाद उद्योगों पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं। इससे उद्योगों पर खासा असर पड़ता है। एचएसपीसीबी चेयरमैन ने उद्यमियों की मांग को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बता दें कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से अपनी 73वीं गाइडलाइन में 30 सितंबर के बाद एनसीआर में डीजल से चलने वाले जेनरेटर सेट प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। इसके बाद एक अक्तूबर से सिर्फ गैस आधारित जनरेटर सेट को चलाने की अनुमति होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें