फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी सेक्टर-8 की जर्जर सड़कों से उद्यमियों को भारी परेशानी

विज्ञापन
संजय मानेसर वाली खबर के लिए
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी द्वारा मरम्मत में देरी पर उद्यमियों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी सेक्टर-8 की सड़कें गड्ढों से भरी हैं, जिससे उद्यमियों को काफी परेशानी हो रही है। खराब सड़कों के कारण मालवाहक वाहनों को आने-जाने में दिक्कत होती है। गड्ढों से गुजरते समय ट्रकों में रखा सामान भी खराब हो जाता है। इससे उद्योगों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उद्योगपतियों के अनुसार, हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) ने केवल आंशिक मरम्मत कराई है। उनका आरोप है कि मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। उद्यमियों ने एचएसआईआईडीसी अधिकारियों को कई बार समस्या बताई है। इसके बावजूद मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में खराब सड़कें कारोबार और वाहन चालकों दोनों के लिए समस्या बन रही हैं।
विज्ञापन




सेक्टर-8 की सड़कें काफी समय से खराब हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण ट्रकों को निकालने में परेशानी होती है। कई बार ट्रकों में रखा सामान भी खराब हो जाता है। एचएसआईआईडीसी को जल्द सड़क की मरम्मत करानी चाहिए। - संजय आहुजा, उद्योगपति
विज्ञापन


सड़क के कुछ हिस्सों में केवल पैच वर्क किया गया है, लेकिन इससे समस्या पूरी तरह दूर नहीं हुई। दोनों तरफ की सड़कें अभी भी जर्जर हैं। अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन मरम्मत का काम नहीं हो रहा है। - अनिल शर्मा,उद्योगपति

संजय मानेसर वाली खबर के लिए

संजय मानेसर वाली खबर के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें