फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली की बढ़ी दरों को लेकर उद्यमियों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा विद्युत नियामक आयोग में 17 दिसंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली की बढ़ी हुई दरों और फिक्स चार्ज को लेकर उद्यमियों की शिकायतों की सुनवाई हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) में होगी। एक अप्रैल 2025 को बिजली की दरें बढ़ाई गई थी। इसके खिलाफ उद्यमी मुख्यमंत्री समेत बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। उद्यमियों ने फिक्स टैरिफ दरों को वापस लेने और टैरिफ को कम करने की मांग की है। गुरुग्राम के विभिन्न औद्योगिक संगठन ने इसका विरोध किया है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने बढ़े हुए टैरिफ को वापस लेने संबंधित शिकायत एचईआरसी में दर्ज कराया है।
पीएफटीआई के अध्यक्ष दीपक मैनी ने बताया कि एचईआरसी में मामले की सुनवाई 17 दिसंबर को होनी है। पहले यह सुनवाई 19 नवंबर को होनी थी। गुरुग्राम के उद्यमियों की ओर से उन्होंने पिटीशन लगाया है। इसके अलावा यमुना नगर के उद्यमियों ने भी यह मामला उठाया है। टैरिफ दरों और फिक्स दरों के कारण बिजली का बिल में औसतन 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सुमन चावला ने कहा कि बिजली की दरों में वृद्धि का विरोध गुरुग्राम के सभी औद्योगिक संगठन कर रहे हैं। इसके लिए हरियाणा के कुछ औद्योगिक संगठन ने एचईआरसी में शिकायत दर्ज की है। उनका संगठन भी बिजली की बढ़ी हुई दरों का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विनोद अग्रवाल ने कहा कि ग्रैप के नियम की वजह से करीब चार महीने प्रभावित होते हैं। अगर यूनिट बंद भी हो तो फिक्स चार्जेज देने पड़ते हैं। वहीं 50 केवी से ज्यादा लोड वाले उद्यमियों को ट्रांसफार्मर लगाने और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित अन्य खर्च भी खुद करने होते हैं। गुड़गांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जेएन मंगला ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, उर्जा मंत्री आदि के समक्ष आवेदन दिया है। गुरुग्राम और मानेसर के उद्यमियों ने उम्मीद जताई है कि एचईआरसी में मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें