फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फसल का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पटौदी/फर्रुखनगर। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को जटौली और फर्रुखनगर अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने बाजरे की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडियों में पहुंची फसल, खरीद प्रक्रिया और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रिया भी ली। एसडीएम दिनेश लुहाच ने मंत्री का स्वागत किया और खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी। राणा ने मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही हैं। श्याम सिंह राणा ने कहा कि खरीदी गई फसल का समय पर उठान, उचित भंडारण और किसानों को निर्धारित समय पर भुगतान जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें