फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लॉ के छात्र व दोस्त को टक्कर मारने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक ने बताया नींद की झपकी आने के कारण हो गया हादसा, जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ढाबे के बाहर खड़े युवकों को टक्कर मारने वाले कार चालक नूरपुर बोहड़ा कलां निवासी मोहित को सेक्टर-37 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने पुलिस को बताया कि नींद की झपकी आने से हादसा हो गया था। पुलिस ने चालक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया और मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कार (स्कोडा) को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया।
चालक मोहित ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर का काम करता है और सेक्टर-14 स्थित एक पीजी में नौकरी करता है। 24 जून की सुबह करीब 3.30 बजे कंपनी में काम करके पीजी की ओर जा रहा था। पूरी रात कंपनी में काम कर वापस जाते समय नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में चंचल ढाबे के सामने कार ने सड़क किनारे खड़े हर्ष व अभिषेक को टक्कर लग गई। इस हादसे में ओमनगर निवासी हर्ष की मौत हो गई थी। वहीं, घायल अभिषेक का दिल्ली के रोहिणी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कार चालक मोहित को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमानत पर छोड़ दिया है। अदालत में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें