फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रीन बेल्ट से हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 37 डी में जीएमडीए की टीम ने किया निरीक्षण, कब्जाधारियों को दी चेतावनी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। शुक्रवार को सेक्टर 37 डी में जीएमडीए की अतिक्रमण हटाओ टीम ने ग्रीन बेल्ट पर बने अनधिकृत निर्माण का निरीक्षण किया। इसको लेकर बीपीटीपी की सोसाइटी के आरडब्ल्यूए ने शिकायत की थी। यहां ग्रीन बेल्ट पर फलों की दुकान, ढाबे आदि बना दिए गए थे।
आरडब्ल्यूए की शिकायत थी कि इन दुकानों के कारण यहां कई तरह की अनधिकृत गतिविधियां हो रही हैं और शरारती तत्वों के जमावड़े को बढ़ावा मिल रहा है। यह सोसाइटी में रहने वालों की सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक साबित हो सकता है। डीटीपी आरएस बाठ ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि ग्रीन बेल्ट से कब्जे को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


डीटीपी आरएस बाठ, एटीपी मांगेराम, एटीपी सतेंद्र आर्य, कार्य योजना अधिकारी वंशुल की टीम ने इसका दौरा किया। उन्होंने कहा कि जमीन विवादित है या जीएमडीए की है, इसकी जांच के बाद अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन




इन जगहाें पर भी अतिक्रमण की शिकायतें



डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि सेक्टर 37 सी, सेक्टर 65, सेक्टर 31, सेक्टर 70, सेक्टर 70ए, आरडी सिटी, सेक्टर चार-सात ग्रीन बेल्ट, में अतिक्रमण को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। कुछ स्थानों का दौरान भी किया गया है। अगले 15 दिन में इन जगहों पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। सेक्टर 66, 67, सेक्टर 37 सी, सेक्टर 82, 83, सेक्टर 102, 102ए, सेक्टर 21, 22 में अतिक्रमण से संबंधित 20 शिकायतें आई हैं। सेक्टर 54, सेक्टर 50, दिल्ली गुड़गांव रोड, सेक्टर 90-91 में भी निवासियों के साथ इलाके का दौरा किया जााएगा। इसके बाद एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। ग्रीन बेल्ट अतिक्रमण को लेकर एक जीएमडीए ने एक विशेष ईमेल आईडी बनाई है। ईमेल आईडी dtpenfgreen.gmdagov.in पर आरडब्ल्यूए या निवासी ग्रीन बेल्ट से संबंधित शिकायतें भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें