फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीयू के कॉलेजों में अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होंगी नए सत्र की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन में यूजी-सीयूईटी और पीजी-सीयूईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी द्वारा शहर के सभी कॉलेजों में एडमिशन के संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा इस वर्ष नए सत्र के एडमिशन में यूजी-सीयूईटी और पीजी-सीयूईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अगस्त के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने की योजना है।
यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन के लिए सीयूईटी परीक्षा के संबंध में भी एक मापदंड तय किया जाएगा। मापदंड के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा वहीं बची हुई सीटों पर उच्चतर शिक्षा विभाग की गाइडलाइंस के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की ओर से सोशल मीडिया ट्रेंड चलाकर भी विद्यार्थियों को एडमिशन के संबंध में जागरूक किया जाएगा। आगामी 15 मई से ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #Gurugramuniversityadmission ट्रेंड चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के करीब 70 संस्थान गुरुग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं। यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजकीय कॉलेजों में करीब 10 हजार सीटें हैं। इनमें प्रति वर्ष दोगुने आवेदन आते हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से इस समय 76 कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने यूजी और पीजी की डेटशीट जारी कर दी गई है। डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं होने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एडमिशन प्रक्रिया मई माह के अंत और जून माह की शुरुआत से एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूनिवर्सिटी अगस्त माह के पहले हफ्ते से क्लासेज शुरु करने की तैयारी कर रही है।

इस सत्र से नई शिक्षा नीति होगी लागू
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों में इस सत्र से नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। इस सत्र से क्रेडिट बेस्ड डिप्लोमा, डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स होंगे। इस पॉलिसी के तहत छात्रों को एक साल के लिए 40 क्रेडिट अंक दिए जाएंगे। तीन साल में 120 स्कोर के साथ डिग्री पूरी होगी। अगर छात्र 4 साल लगाएगा तो उसको यूजी डिग्री ऑनर्स विद रिसर्च का फायदा मिलेगा। इससे छात्रों का आगामी शोध के क्षेत्र में जाने में आसानी होगी वहीं 4 साल की यूजी डिग्री वाले छात्रों को पीजी डिग्री के लिए भी एक साल का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन
यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परीक्षा के बाद अगस्त माह के पहले हफ्ते से कक्षाएं शुरू करने की योजना बनाई गई है। तय नियमों के अनुसार विद्यार्थी एडमिशन ले सकेंगे।

- प्रो. दिनेश कुमार, कुलपति, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें