गुरुग्राम।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गुरुग्राम में सरकारी स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय साइंस सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार डायट प्रिंसिपल सुनीता रंगा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डायट लेक्चरर रश्मि पवार ने सेमिनार की कोऑर्डिनेटर के रूप में भूमिका निभाते हुए पूरे कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित रूप से किया। सेमिनार का विषय रिड्यूज प्लास्टिक पॉल्यूशन रहा, जो एससीारटी गुरुग्राम की ओर से निर्धारित किया गया। डायट गुरुग्राम के सीनियर लेक्चरर तख्त सिंह ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें नवाचार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद