गुरुग्राम। सेक्टर-37 स्थित झूले लाल मंदिर में शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। झूले लाल सेवा समिति और एनसीपीएसएल के इस साझा प्रयास में दिल्ली एनसीआर से आए काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारे से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। वक्ताओं ने अमर शहीद हेमू कालानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मात्र 19 साल की उम्र में देश के लिए अपनी शहादत दी थी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निर्मल चैनानी और विशिष्ट अतिथि मोहिनी हिंगोरानी थीं। संवाद