गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कर्मचारी यूनियन की बैठक सेक्टर-14 स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई। सर्किल प्रधान कमलजीत गोडिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूनियन के आगामी प्रदर्शनों की रणनीति बना गई। इसमें 9 अक्तूबर से प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
मुख्य वक्ता राज्य महासचिव राम निवास ठाकरान ने बताया की राज्य कार्यकारिणी ने मंगलवार को मुख्य प्रशासक पंचकूला को कर्मचारियों की मांगों का 10 सूत्रीय मांग पत्र का नोटिस दे दिया है। 9 अक्तूबर को एचएसवीपी उप मंडल अधिकारी व कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य प्रशासक पंचकूला के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 17 अक्तूबर को एचएसवीपी अधीक्षक अभियंता व एचएसवीपी प्रशासक गुरुग्राम के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एचएसवीपी मुख्य प्रशासक पंचकूला के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संस्था मजबूर होकर कठोर कदम उठाने पर मजबूर होगी। इसी क्रम में 6 नवंबर को एचएसवीपी मुख्य प्रशासक पंचकूला चंद्रशेखर खरे के सेक्टर 6 स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन व भूख हड़ताल आदि करेंगे। इस मौके पर अजीत सहरावत, रविंद्र यादव, वेद प्रकाश, वजीर सिंह, किशोर कुमार, संतोष कुमार, विजय मल्होत्रा, रविंद्र यादव, वेद शर्मा व कुलदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।