संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके कंपनी से लाखों रुपये की कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। कंपनी के कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी अधिकारी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी फ्यूचर स्टाफिंग कंपनी फर्रुखनगर स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस कंपनी को काम करने के लिए मैन पावर मुहैया कराती है। उन्होंने कंपनी में काम करने वाले महेंद्रगढ़ निवासी मुकेश कुमार व उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी अविनाश पर आरोप लगाते हुए कहा कि 28 अप्रैल की रात को कंपनी में से एक इलेक्ट्रॉनिक कार्टून एक बॉक्स में डालकर अपने साथ ले गए। उस सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्हें शुक्रवार को ही मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।