फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पेंशन और भत्तों पर कर्मचारियों ने घेरा बिजली दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार व प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, बृहस्पतिवार को करेंगे बिजली मंत्री के आवास का घेराव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। केंद्रीय परिषद एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को अधीक्षक अभियंता सर्कल-1 और 2 के प्रांगण में बिजली कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेंशन व भत्तों समेत विभिन्न मांगों को लेकर रोष जताया। वहीं, बृहस्पतिवार को बिजली मंत्री के आवास का घेराव करने का एलान किया।



प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव दलबीर मोर ने की जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव नवीन तक्षक द्वारा किया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम पर बिजली विभाग के निजीकरण की कोशिशें कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में नहीं हैं, जिसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन




कर्मचारियों ने मांग रखी कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए और जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्तें में बढ़ोतरी दी जाए। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को निशुल्क मेडिकल सुविधा, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, डीसी रेट व एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित कर समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने आउट ऑफ सर्कल कार्यरत कर्मचारियों को उनके होम सर्कल में स्थानांतरित करने, इंटर यूटिलिटी ट्रांसफर लागू करने और एक्स ग्रेशिया नीति 2019 में आवश्यक संशोधन करने की भी मांग की। इस मौके पर रविन्द्र यादव सह लेखा परीक्षक केन्द्रीय परिषद, उस्मान खान उप प्रधान केन्द्रीय परिषद, राजेश ठाकरान मुख्य प्रवक्ता, मुकेश भ्याना मुख्य प्रवक्ता सहित तीनों यूनिटों के प्रधान, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य और गुरुग्राम के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें