फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कर्मचारी ही लगा रहे कूड़े में आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर परिषद की लापरवाही आ रही सामने

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। शहर के पुराने दिल्ली-अलवर रोड पर पड़े कूड़े के ढेर में आए दिन आग लगने की सूचना मिल रही है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार और नगर परिषद प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी ही कूड़े के ढेर में आग लगा रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए नियम लागू किया गए हैं। नियमों के तहत कूड़े को जलाना मना है। लेकिन डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी आए दिन कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। जिससे धुआं फैलने के कारण लोगों की आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी महसूस की जा रही है। हालांकि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार ने नगर परिषद की जगह पर खाद बनाने की मशीन लगाई हुई है। जो उस कूड़े के ढेर को खाद में तब्दील कर कृषि में प्रयोग करने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के अधिकारी जयवीर का कहना है कि ठेकेदार पॉलिथीन के ढेर में आग लगा रहे हैं। जिससे प्रदूषण का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं नगर परिषद की चेयरपर्सन अंजू देवी का कहना है कि कूड़ा जलाने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें