फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वोकेशनल कोर्स के 63 छात्रों को रोजगार मेले में मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला नूंह में समग्र शिक्षा नूंह की ओर से राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के व्यावसायिक छात्रों के लिए बाल भवन, नूंह में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी कम जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा नूंह सगीर अहमद ने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 25 कंपनियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों के साक्षात्कार व अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को ऑफर लेटर भी रोजगार मेले में ही दिए गए। जिला टेक्निकल कोऑर्डिनेटर मुहम्मद शौकीन ने बताया कि जिले के 90 विद्यालयों में एनएसक्यूएफ के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स जैसे आईटी/आईटीएस, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ-केयर, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, पावर और कंस्ट्रक्शन इत्यादि से पास 372 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें