फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी के बैंक खाते से 72 लाख रुपये निकालने के मामले में कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कंपनी के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके 72 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने कंपनी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के नांगलोई जेजे कॉलोनी निवासी कुनाल अरोड़ा के रूप में हुई है। कंपनी की तरफ से साइबर दक्षिण थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि कंपनी के करंट बैंक अकाउंट से 72 लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कुनाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कंपनी में ही काम करता है। बैंक खाते का संचालन कंपनी के जिस मोबाइल से किया जाता था, उस मोबाइल को आरोपी भी संचालित कर सकता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें