गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित अल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को हरियाणा महिला आयोग की माननीय चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी के सम्मान में सर्व समाज एवं आप और हम परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला अधिकारों को सशक्त बनाने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी पर बल दिया। संवाद