मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से सिही और बार गुज्जर गांव में सड़क सुधार का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत किया जा रहा है, ताकि इलाके में धूल प्रदूषण कम हो सके और लोगों को साफ व सुथरा वातावरण मिल सके। इन गांवों की कई सड़कें काफी समय से खराब थीं। सड़कें जर्जर व गड्ढे होने के कारण जब वाहन गुजरते थे तो बहुत ज्यादा धूल उड़ती थी। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती थी। बारिश के समय इन सड़कों पर कीचड़ भी भर जाता था, जिससे चलना और भी मुश्किल हो जाता था। संवाद