फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए, जीएमआरएल और केएफडब्ल्यू बैंक ने प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेट्रो परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए जीएमडीए ने समीक्षा बैठक की। इसमें परियोजना की प्रगति, विभागों की तैयारियों और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान केएफडब्ल्यू बैंक के अधिकारी भी शामिल रहे।
जीएमडीए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) विश्वजीत चौधरी ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के अधिकारियों और परियोजना के प्रमुख वित्तपोषकों में शामिल जर्मनी के केएफडब्ल्यू बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मेट्रो परियोजना के विभिन्न चरणों की समीक्षा करते हुए विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय पर जोर दिया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई कि संबंधित एजेंसियां समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति, तकनीकी तैयारियों और विभिन्न विभागों के समन्वय की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड जर्मनी के केएफडब्ल्यू बैंक से ऋण लेने की संभावना पर विचार कर रहा है। बैंक का एक प्रतिनिधिमंडल परियोजना की प्रगति और वित्तीय आवश्यकताओं का आकलन कर रहा है। मेट्रो की सिग्नलिंग सिस्टम, कोच खरीद और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए केएफडब्ल्यू बैंक से ऋण लेने पर विचार किया जा रहा है। मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें