नूंह। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें अप्रेंटिसशिप योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र ही अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपने कार्यालयों का पंजीकरण कर प्रशिक्षुओं को आमंत्रित करें।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को विभागों में प्रशिक्षण के साथ निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाता है, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पोर्टल पर अवसर सृजित करें और योग्य उम्मीदवारों का पारदर्शी चयन सुनिश्चित करें। योजना के तहत विभाग अपने स्टाफ के 2.5 से 10 प्रतिशत तक प्रशिक्षु एक वर्ष के लिए रख सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाता है, जो रोजगार में सहायक होता है। बैठक में आईटीआई मरोड़ा के प्रिंसिपल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद