फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिंदू सम्मेलन में संगठन और एकता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। नगरपरिषद पटौदी के हेलीमंडी शिव मंदिर के पास जाटौली मंडी के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। यह आयोजन परिषद पार्षद आनंद भूषण के संयोजन में हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, समाज में पंच परिवर्तन पर चर्चा करना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा को याद करना था। समारोह की शुरुआत 70 सुहागिन महिलाओं की कलश यात्रा से हुई, जो पीली धर्मशाला से समारोह स्थल तक निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व पालिका चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता ने अध्यक्षता की। स्वामी सुशील गिरी महाराज ने कहा कि समाज का निर्माण सरकार नहीं, बल्कि संस्कार करता है। उन्होंने अखंड भारत के संकल्प और एकता का संदेश दिया। मुख्य वक्ता अनिल कश्यप ने बताया कि आयोजन समिति ने हिंदू समाज को जागृत करने का प्रयास किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें