फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दैनिक रेल यात्री संघ ने विस अध्यक्ष के नाम दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। दैनिक रेल यात्री संघ फर्रुखनगर-सुल्तानपुर क्षेत्र ने बुधवार को तहसील कार्यालय के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के नाम ज्ञापन पत्र भेजा। पत्र में मांग करते हुए संघ ने कहा कि फर्रुखनगर दिल्ली के बीच चल रही सभी यात्री गाड़ियों को दोबारा बहाल किया जाए। शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण कराया जाए। नई रेलवे लाइन एचओआर सी के एमपी एक्जिट के पास फर्रुखनगर-सुल्तानपुर या सुल्तानपुर झील के नाम से रेलवे स्टेशन बनाया जाए। इसके अलावा फर्रुखनगर-मुबारिकपुर रोड रेलवे फाटक नंबर 6सी पर आरओबी व यू आरबी का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर किसान नेता राव मानसिंह, हरभजन सिंह बाजवा, भीम सिंह सारवान, नरेश शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश सैनी समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें