फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए विभागों में समन्वय पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बच्चों को बाल श्रम और शोषण से बचाने, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने और परिवारों को सशक्त बनाने के लिए बुधवार को राजीव चौक स्थित ट्री हाउस क्वींस पर्ल में परामर्श बैठक आयोजित की गई। चेतना की ओर से आयोजित इस बैठक में 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम निशा, चेतना के निदेशक संजय गुप्ता, बाल कल्याण समिति की प्रतिनिधियों और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सदस्यों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में बच्चों का स्कूलों में दाखिला और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, बाल श्रम रोकने और शोषण के मामलों में समय पर कार्रवाई करने पर चर्चा हुई। साथ ही, आधार कार्ड बनवाने में आने वाली समस्याओं और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


चेतना के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा के लिए भी अनुकूल वातावरण तैयार करना जरूरी है। वहीं, सीजेएम निशा ने बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता और कानूनी जागरूकता उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में कटिंग और टेलरिंग प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें