फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो और गुरुगमन बस सेवा के बेहतर तालमेल पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना पर हुई चर्चा
विज्ञापन


सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी मेट्रो नेटवर्क और गुरुगमन बस सेवाओं के एकीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक का उद्देश्य शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुविधाजनक और समन्वित बनाना रहा।



बैठक में मेट्रो और बस सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के बेहतर समायोजन और विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही मेट्रो रूट और गुरुगमन बस रूटों के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रियों को बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन




अधिकारियों ने कहा कि शहर में तेजी से बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए एकीकृत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था समय की आवश्यकता है। मेट्रो और बस सेवाओं के बीच प्रभावी तालमेल से यात्रियों का सफर अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक होगा। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।



बैठक में यात्रियों की सुविधा और यात्रा दक्षता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था तैयार की जाएगी, जिससे यात्रियों को एक ही नेटवर्क के तहत विभिन्न परिवहन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
विज्ञापन




इसके अलावा शहर में टिकाऊ और आधुनिक शहरी परिवहन ढांचा विकसित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि मेट्रो और बस सेवाओं के एकीकरण से गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें