गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के दिशा-निर्देश अनुसार डाइट गुरुग्राम में वोकेशनल शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप जिले के वोकेशनल शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी प्रतिभागियों का प्री-टेस्ट लिया गया, इसी प्रकार अंतिम दिन पोस्ट-टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके आधार पर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की इंपैक्ट स्टडी भी की जाएगी। ट्रेनिंग विंग की इंचार्ज सोना यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में वोकेशनल शिक्षा पर विशेष रूप से बल दिया गया है। इसमें विद्यार्थियों के क्षमता एवं कौशल आधारित शिक्षा पर बल दिया गया है। संवाद