फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रवेश उत्सव अभियान में शतप्रतिशत नामांकन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुन्हाना खंड के आरोही मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुंढेता में शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरपंचों, सीआरसी हेड्स, एबीआरसी और बीआरपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यह अभियान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है, इसलिए अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए और पहले से नामांकित बच्चों को ड्रॉपआउट होने से रोका जाए। उन्होंने कक्षा 5वीं से 6वीं और 8वीं से 9वीं में शत-प्रतिशत दाखिले पर जोर दिया। जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. कुसुम मलिक ने बाल वाटिका-3 से कक्षा 12वीं तक ग्रॉस एनरॉलमेंट बढ़ाने, 5 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का प्रवेश कराने और बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान पर फोकस करने की बात कही। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षा अधिकारियों से टीम भावना के साथ लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें