फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा दें: त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर गुरुग्रामवासियों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने नागरिकों से इस दिवाली स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। त्यागी ने स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''वोकल फॉर लोकल'' और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब हम स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से सामान खरीदते हैं, तो हम किसी परिवार की उम्मीदों और सपनों को सहारा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिवाली केवल अपने घर का आंगन ही रोशन न करें, बल्कि किसी गरीब कारीगर के घर भी खुशियों का दीप जलाएं।” आपके द्वारा खरीदे गए मिट्टी के कुछ दीये किसी जरूरतमंद परिवार के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें