संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर।
उपमंडल सामान्य अस्पताल में इंडिपेंडेंट फीडर बिछाने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू किया जा रहा है। इसके चलते फर्रुखनगर क्षेत्र के कई बिजली फीडरों की आपूर्ति 15 से 20 दिनों तक प्रभावित रहेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब डिविजन फर्रुखनगर के एसडीओ मनपाल ढुल ने बताया कि फर्रुखनगर सिविल अस्पताल में इंडिपेंडेंट फीडर का कार्य शुरू किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील करते हुए सहयोग करने की बात कही गई है। सरकारी अस्पताल में 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा सके, इसके लिए नई लाइन अस्पताल तक बिछाने की सरकार की योजना है ।