फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस निजी कंपनी को देने के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने 2 घंटे का महाधरना दिया। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले मानेसर यूनिट प्रधान सतेंद्र यादव की अध्यक्षता में सुबह 9 से 11 बजे तक काम ठप रखा। वक्ताओं ने कहा कि यह बिजली के पूर्ण निजीकरण की शुरुआत है। टेलीकॉम की तरह पहले सस्ती दरें दिखाकर बाद में मनमाने दाम वसूले जाएंगे। यूनियन ने एचईआरसी को विरोध पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि मांग न मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें