सोहना। कस्बे में बिजली निगम एक ट्रांसफार्मर अचानक गिर गया। इससे बिजली कई घंटे तक बाधित रही। मंगलवार को कस्बे के वार्ड नंबर-14, नगरपरिषद कार्यालय के मुख्य मार्ग पर गर्ल्स स्कूल के बाहर एक ट्रांसफार्मर पोल से अचानक गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर काफी दिन से झुका हुआ था। ट्रांसफार्मर सड़क पर गिरने से एक गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। शाम करीब 4 बजे विभागीय कर्मचारियों ने हाइड्रा से ट्रांसफार्मर को पोल पर लगाकर बिजली व्यवस्था को सुचारू किया। संवाद