फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पलवल में खराब पड़े 15 हजार मीटर को बदलेगा बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
31 दिसंबर तक बदले जाएंगे खराब बिजली मीटर, अभियान शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम जल्द ही जिले में खराब पड़े मीटरों को बदलने का अभियान शुरू करेगा। इस बारे में निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी ऑपरेशन कार्यालय के अंतर्गत कोई भी खराब, बंद, जला या डिफेक्टिव मीटर नहीं रहेगा। बिजली उपभोक्ताओं के डिफेक्टिव मीटर दिसंबर 2024 तक बदल दिए जाएं। पलवल सर्कल में 15,472 एवं फरीदाबाद सर्कल में 18,762 मीटर बदले जाएंगें।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं के सभी खराब मीटर बदलकर तुरंत ही नए मीटर लगाए जाएंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 11 सर्कल में करीब 1,53,646 मीटर डिफेक्टिव हैं। विभाग की ओर से हर एक सर्कल का अलग-अलग ग्राफ तैयार किया जाएगा, जिसमें हर महीने कुछ मीटर बदले जाएंगे। अब बिजली निगम की ओर से व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए इन मीटरों को बदलने का फैसला लिया गया है। निगम के पास स्टॉक में पर्याप्त मीटर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। खराब मीटर होने पर उपभोक्ता को औसत बिल भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों द्वारा सभी खराब मीटरों को बदलने के निर्देश मिले हैं, जिन पर काम शुरू कर दिया गया। दिसबंर माह के अंतिम सप्ताह तक सभी मीटरों को बदल दिया जाएगा। - कुलदीप यादव, एसडीओ हथीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें